China में एक फैक्टरी में विस्फोट होने से आठ लोग घायल, छह अन्य लापता

Samachar Jagat | Friday, 17 Jun 2022 09:34:10 AM
Eight people injured, six others missing after explosion at a factory in China

बीजिग :  उत्तर-पश्चिमी चीन के गांसू प्रांत में एक फैक्टरी में विस्फोट होने से आठ लोग घायल हो गए और छह अन्य लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रांतीय राजधानी लान्झू में एक रसायन फैक्टरी में बृहस्पतिवार रात यह विस्फोट हुआ। घायलों को+- अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, अन्य किसी खतरे की आशंका को खारिज कर दिया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.