Elon Musk : एलन मस्क अब ट्विटर के निदेशक मंडल में शामिल नहीं होंगे

Samachar Jagat | Monday, 11 Apr 2022 11:29:07 AM
Elon Musk : Elon Musk will no longer be on Twitter's board of directors

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) |  टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क पूर्व घोषणा के मुताबिक, अब ट्विटर के निदेशक मंडल में शामिल नहीं होंगे। अरबपति मस्क ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक बने हुए हैं। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। मस्क ने सप्ताहांत में ट्विटर पर संभावित बदलावों का सुझाव दिया था, जिसमें साइट को विज्ञापन-मुक्त बनाना भी शामिल है। ट्विटर के 2021 राजस्व का लगभग 90 प्रतिशत विज्ञापनों से आया।

अग्रवाल ने मूल रूप से टेस्ला के कर्मचारियों को भेजे गए एक रीपोस्टेड नोट में लिखा, ''बोर्ड में एलन की नियुक्ति आधिकारिक तौर पर 4/9 से प्रभावी होनी थी, लेकिन एलन ने उसी सुबह स्पष्ट किया कि वह बोर्ड में शामिल नहीं होंगे।’’ उन्होंने कहा, ''मेरा मानना ​​​​है कि यह बेहतरी के लिए है।’’ अग्रवाल ने मस्क के निर्णय के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। उन्होंने लिखा, ''ट्विटर बोर्ड का मानना ​​​​है कि एलन को कंपनी के एक भरोसेमंद सहायक के रूप में माना जाता है, जहां उन्हें सभी बोर्ड सदस्यों की तरह कंपनी और हमारे सभी शेयरधारकों के सर्वोत्तम हित में कार्य करना है, यह सबसे बेहतर रास्ता है।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.