Sri Lanka में लागू हुआ आपातकाल

Samachar Jagat | Monday, 18 Jul 2022 09:17:11 AM
 Emergency imposed in Sri Lanka

कोलंबो : आर्थिक संकट का कर रहे श्रीलंका में सोमवार से आपातकाल लागू हो गया है। डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिघे ने संविधान के अनुच्छेद 40(1)(सी) के तहत सार्वजनिक सुरक्षा अध्यादेश (अध्याय 40) के अनुच्छेद 02, 1959 के अधिनियम संख्या 08 द्बारा संशोधित, 1978 के कानून संख्या 6 और 1988 के अधिनियम संख्या 28 द्बारा उन्हें निहित शक्तियों के आधार पर आपातकाल की घोषणा की है। गजट में कहा गया है कि श्रीलंका में सार्वजनिक आपातकाल सार्वजनिक सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था की सुरक्षा के मद्देनजर आपातकाल घोषित किया गया है।उल्लेखनीय है कि श्रीलंका 1948 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.