European Union ने यूक्रेन को उसकी सदस्यता का दावेदार बनाया

Samachar Jagat | Friday, 24 Jun 2022 10:09:46 AM
EU made Ukraine a claimant to its membership

ब्रसेल्स : यूरोपीय संघ बृहस्पतिवार को यूक्रेन को यूरोपीय संघ की सदस्यता की ओर ले जाने के लिए राजी हो गया ताकि उसे पश्चिमी देशों के और करीब लाया जा सके। ब्रसेल्स में एक सम्मेलन के दौरान यूरोपीय संघ के 27 देशों के नेताओं ने यूक्रेन को दावेदार का दर्ज़ा देने के लिए सहमति जुटा ली। इससे वह प्रक्रिया शुरू हो गयी है, जिसे पूरी होने में वर्षों या दशकों तक का समय लग सकता है।

यूरोपीय संघ ने पूर्व सोवियत संघ के एक अन्य देश मोल्डोवा को भी सदस्यता की ओर ले जाने की मंजूरी दे दी है। मोल्डोवा की सीमा यूक्रेन से लगती है। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन ने इसे ''यूरोप के लिए अच्छा दिन’’ बताया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्वीट कर आभार व्यक्त किया और एलान किया कि ''यूक्रेन का भविष्य यूरोपीय संघ के साथ रहकर है।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.