Colombia में विस्फोट, चार की मौत

Samachar Jagat | Saturday, 11 Jun 2022 09:10:36 AM
Explosion in Colombia kills four

बोगोटा : कोलंबिया के कार्टाजेना डेल चैरा में कैक्वेटा विभाग में हुए विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। काटाãजेना डेल चैरा के मेयर एडिलबर्टो मोलिना हर्नांडेज़ ने शुक्रवार को कहा, आज सुबह लगभग 10:30 बजे एक विस्फोट हुआ। यह एक पुलिस गश्ती दल को निशाना बना कर किया गया आतंकवादी हमला है। पीड़ति एक मोटरकार और मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे नागरिक थे।

रक्षा मंत्री डिएगो मोलानो ने ट््वीट कर कहा, कायरतापूर्ण हमला (...), जिसमें एक नाबालिग सहित चार लोगों की जान चली गई। यह सभी कोलंबियाई निवासियों के खिलाफ हमला है। इस हमले में एक चालक, एक महिला और उसके तीन साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 57 वर्षीय एक महिला की बाद में मौत हुयी। वहीं इस हमले में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.