- SHARE
-
वेलिगटन : न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में कोर्टहाउस के सामने हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। न्यूजीलैंड मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रेडियो न्यूजीलैंड ने बताया कि गोलीबारी की घटना पापाकुरा इलाके में हुई है। घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।
हाल के दिनों में ऑकलैंड में गोलीबारी की घटनाओं में वृद्धि देखी गई हैं। बुधवार को एक शॉपिग सेंटर और एक कार डीलरशिप के पास गोलीबारी हुयी थी। वहीं रविवार को अज्ञात लोगों ने बेघरों के लिए निर्धारित किए गए एक होटल में गोलीबारी की थी। पुलिस ने बताया था कि इस हमले को किग कोबरा गैंग के सदस्यों ने अंजाम दिया है।