Croatia में मंकीपॉक्स का पहला मामला

Samachar Jagat | Friday, 24 Jun 2022 09:40:05 AM
First case of monkeypox in Croatia

बेलग्रेड : यूरोपीय देश क्रोएशिया ने मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि की है। क्रोएशिया की नेशनल टेलीविजन की रिपोर्ट के मुताबिक स्पेन और इटली का दौरा कर यहां लौटे एक व्यक्ति में मंकीपास्क की पुष्टि हुई है , हालांकि यह बीमारी का मामूली रूप है और वह अभी घर पर ही आइसोलेशन में है।

मंकीपॉक्स एक दुर्लभ वायरल बीमारी है जो आमतौर पर जंगली जानवरों से लोगों में फैलती है। इस बीमारी में आमतौर पर बुखार, दाने और सूजन हो जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 13 मई से 23 जून तक 48 देशों में मंकीपास्क के 3,2०० से अधिक मामलों की पुष्टि हुई।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.