America में गोलीबारी में पांच लोग घायल

Samachar Jagat | Friday, 21 Oct 2022 10:27:55 AM
Five people injured in shooting in America

क्लीवलैंड : अमेरिका के क्लीवलैंड शहर में बृहस्पतिवार को नाई की एक दुकान में हुई गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना अपराह्न लगभग तीन बजकर 10 मिनट पर 'आई फिक्स अग्ली’ नामक दुकान में हुई जब अंदर घुसे एक व्यक्ति ने लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया। उसने बताया कि गोलीबारी में घायल हुई 29 वर्षीय महिला और 19 से 34 साल के बीच के चार पुरुषों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार गोलीबारी की वजह नहीं पता चल पाई है और इस सिलसिले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.