दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 340 के पार

Samachar Jagat | Friday, 15 Apr 2022 09:45:01 AM
Floods wreak havoc in South Africa, death toll crosses 340

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर और पूर्वी क्वाजुलु-नताल प्रांत में भारी बारिश और बाढè की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढèकर 341 तक पहुंच गई है। स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। ईएनसीए ब्रॉडकास्टर ने कहा है, बुधवार को यहां बाढè की गंभीर स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने इसे आपदा क्षेत्र घोषित किया, जहां सैकड़ों मौतें हो चुकी हैं। मीडिया ने पहले 306 मौतें होने की सूचना दी थी, जो अब बढ़ कर 341 तक पहुंच गया है।


दक्षिण अफ्रीका में क्वाज़ुलु-नताल प्रांत के प्रमुख सिहले जिकलाला ने इस प्राकृतिक आपदा में 40,000 लोगों से अधिक के प्रभावित होने की घोषणा की। क्वाज़ुलु-नताल में सोमवार रात से भारी बारिश जारी है और इससे आई बाढè की वजह से यहां की सड़कें और बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ईथेक्विनी की नगर पालिका और डरबन शहर को कथित तौर पर सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.