Former PM Abe's condition 'critical': जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा

Samachar Jagat | Friday, 08 Jul 2022 12:57:29 PM
Former PM Abe's condition 'critical': Japanese PM Fumio Kishida

तोक्यो | जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि गोली लगने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शिजो आबे की ''हालत गंभीर’’ है। उन्होंने आबे के ठीक होने की उम्मीद जतायी। आबे को शुक्रवार को पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान भाषण देते वक्त गोली मारी गयी। स्थानीय दमकल अधिकारी मोकोतो मोरिमोतो ने बताया कि आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाते वक्त उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गयी थी।

घटना के बाद किशिदा एक चुनाव प्रचार स्थल से तोक्यो लौट आए हैं। वह और आबे एक ही राजनीतिक दल के हैं। किशिदा ने प्रधानमंत्री कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि आबे का उत्कृष्ट उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ''मैं दिल से पूर्व प्रधानमंत्री के ठीक होने की दुआ कर रहा हूं।’’ किशिदा ने इस हमले को ''कायराना और बर्बर’’ बताया और कहा कि चुनावी अभियान के दौरान हुआ यह अपराध पूरी तरह अक्षम्य है। पुलिस ने नारा में घटनास्थल पर संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.