Mexico में जले हुए हेलीकॉप्टर से चार शव बरामद हुए

Samachar Jagat | Saturday, 02 Jul 2022 12:42:06 PM
Four bodies recovered from a burnt-out helicopter in Mexico

मेक्सिको सिटी |  मेक्सिको के खाड़ी तट हुस्तेका क्षेत्र में एक जले हुए हेलीकॉप्टर के मलबे से शुक्रवार को चार लोगों के शव बरामद किए गए, जो बंधे हुए थे। ऐसे संकेत मिले हैं कि उनकी हत्या मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले किसी गिरोह ने की है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। कभी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय रहे इस शहर में ये हत्याएं एक महीने में भीषण हिसा की दूसरी घटना है।

उत्तरी राज्य सैन लुईस पोटोसी में अभियोजकों ने कहा कि आमतौर पर पर्यटकों को लाने-ले जाने के लिए निजी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं लगता कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ होगा, बल्कि ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें जानबूझकर आग लगायी गयी।

अभियोजकों ने बताया कि उन्हें आपराधिक संदेशों के साथ कई कार्डबोर्ड मिले हैं लेकिन उन्होंने उसमें लिखी बातों का खुलासा नहीं किया। मेक्सिको में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह अपने प्रतिद्बंद्बियों को धमकी देने के लिए अक्सर हाथ से लिखे संदेश वाले पत्र छोड़ते हैं।

दक्षिणी चियापास राज्य में शुक्रवार को अभियोजकों ने बताया कि पर्यटक शहर पेलेन्क्यू में इतालवी कारोबारी को गोली मार दी गयी। स्थानीय मीडिया ने मृतक की पहचान होटल मालिक राफ़ेल तुनेसी के रूप में की है। हत्या की वजह का अभी पता नहीं चला है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.