America के न्यूजर्सी में गांधी संग्रहालय खोला गया

Samachar Jagat | Tuesday, 11 Oct 2022 09:46:11 AM
Gandhi Museum opened in New Jersey, US

वाशिगटन : अमेरिका में न्यूजर्सी के अटलांटिक शहर में महात्मा गांधी के जीवन और उनके संदेशों को समर्पित एक संग्रहालय का उद्घाटन किया गया। इस संग्रहालय का उद्घाटन पिछले सप्ताहांत किया गया, जिसमें न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल सहित भारतीय अमेरिकी समुदाय के कई प्रभावशाली सदस्यों ने हिस्सा लिया।

इस संग्रहालय को न्यू जर्सी स्थित 'गांधियन सोसाइटी’ ने आदित्य बिड़ला समूह के साथ मिलकर बनाया है। यह 'राष्ट्रपिता’ को समर्पित अमेरिका में पहला संग्रहालय है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह संग्रहालय मार्टिन लूथर किग फाउंडेशन के साथ संभवत: भागीदारी करेगा, जिसमें आधुनिक युग के दो सबसे महान लोगों के जीवन और उनके संदेशों को प्रदर्शित किया जाएगा। जायसवाल ने यह संग्रहालय खोलने के लिए 'गांधियन सोसाइटी’ और बिड़ला समूह की सराहना की। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.