Germany और France ने एक दूसरे की मदद करने का लिया संकल्प

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2022 09:43:35 AM
Germany and France vow to help each other

बर्लिन : यूक्रेन में युद्ध के बीच रूस से आपूर्ति बंद होने के बाद संभावित ऊर्ज़ा संकट को रोकने के लिए जर्मनी और फ्रांस ने एक दूसरे को पारस्परिक सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया है।

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज और फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने शुक्रवार को एक संयुक्त समझौते पर हस्ताक्षर किये जिसके तहत जर्मनी फ्रांस को बिजली प्रदान करेगा जबकि बदले में अत्यावश्यक प्राकृतिक गैस प्राप्त करेगा। समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए बर्लिन में आयोजित एक कार्यक्रम में शोल्ज़ ने कहा, ’’मित्र जरूरत के समय एक दूसरे की मदद करते हैं।’’ वहीं बोर्न ने कहा कि दोनों यूरोपीय देशों के बीच मित्रता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ''यह पहले ही साबित हो चुका है कि यह (मित्रता) चुनौतियों का सामना कर सकती है।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.