Mexico में थाने पर बंदूकधारियों का हमला, कई लोगों के हताहत होने की खबर

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2022 09:54:35 AM
Gunmen attack police station in Mexico, many casualties reported

मैक्सिको सिटी : मैक्सिको के उत्तर-मध्य गुआनाजुआतो प्रांत में रविवार को कुछ बंदूकधारियों ने एक थाने पर गोलियां चला दीं, जिसका पुलिस ने भी माकूल जवाब दिया। गोलीबारी में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। सेलाया शहर की पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में कई हमलावर मारे गए, लेकिन उनकी सटीक संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। हमला शहर के बाहरी इलाके के एक कस्बे में हुआ। सेलाया पुलिस के प्रमुख जीसस रिवेरा ने बताया कि हमले में तीन पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं, लेकिन उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। मैक्सिको के 32 राज्यों में से गुआनाजुआतो में हत्या के सबसे अधिक मामले सामने आते हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.