International News : जापान में भारी बारिश, चार लाख लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह

Samachar Jagat | Tuesday, 19 Jul 2022 01:14:11 PM
Heavy rain in Japan, four lakh people advised to go to a safer place

टोक्यो |  पश्चिम जापान में भारी बारिश और बाढè के जोखिम के मद्देनजर सरकार ने चार लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान जाने की सलाह दी है। एनएचके न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। चैनल ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि फुकुओका, सागा, ओइता, यामागुची और शिमाने प्रान्त के लगभग चार लाख 10 हजार को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गयी है। ये लोग इन क्षेत्रों में लगभग 190,000 घरों में रहते हैं।

अधिकारियों ने शनिवार को कई दिनों से जारी भारी बारिश के बीच भूस्खलन और बाढ के खतरे के मद्देनजर 1,38,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का आग्रह किया। मौसम विज्ञानिकों ने क्यूशू द्बीप में बुधवार सुबह तक 250 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना व्यक्त की है, जबकि होंशू के मुख्य द्बीप और शिकोकू द्बीप के कुछ हिस्सों में 200 मिमी तक बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में बारिश पहले से ही 100 मिमी प्रति घंटे से अधिक दर्ज की गयी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.