IMF : भारतीय अर्थव्यवस्था 2022 में 8.5 फीसदी की दर से ग्रोथ करेगी, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का अनुमान

Samachar Jagat | Wednesday, 13 Oct 2021 12:01:04 AM
 IMF  :  Indian economy to grow at 8.5% in 2022, estimates International Monetary Fund

इंटरनेशनल डेस्क। संयुक्त राष्ट्र संघ से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2021 में 9.5 फीसदी की दर से वहीं 2022 में 8.5 फीसदी की दर से ग्रोथ करेंगी। ये दोनों ही वर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था के लिहाज से बेहतर रहने वाले हैं। कोविड संक्रमण के कारण वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान अर्थव्यवस्था में 7.3 प्रतिशत की दर से गिरावट आई थी। लेकिन आईएमएफ का मानना है कि इस साल इसमें बढ़ोतरी का अनुमान है। 

 

Indian economy to grow at 9.5 pc in 2021, 8.5 pc in 2022: IMF

Read @ANI Story | https://t.co/LuCSueEH59#IMF pic.twitter.com/w03hxZ1FpZ

— ANI Digital (@ani_digital) October 12, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था के अतिरिक्त आईएमएफ ने अमेरिका और चीन की अर्थव्यवस्था को लेकर भी रिपोर्ट पेश की है जिसमें कहा गया है कि अमेरिका इस साल छह फीसदी और अगले साल 5.2 प्रतिशत की दर से वृद्धि करेगा। वहीं चीन की अर्थव्यवस्था 2021 में आठ प्रतिशत और 2022 में 5.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। 

आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री भारतवंशी गीता गोपीनाथ ने कहा कि भारत के लिए इस साल के अपने वृद्धि पूर्वानुमान में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत एक बेहद कठिन दूसरी लहर से बाहर आया और जुलाई में एक बड़ी गिरावट आई,लेकिन आने वाला साल भारतीय अर्थव्यवस्था के लिहाज से बेहतर होगा। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.