टैरिफ को लेकर Donald Trump की स्टाइल में अमेरिका को जवाब देगा भारत, उठा लिया है ये कदम

Hanuman | Friday, 11 Jul 2025 08:55:09 AM
India will reply to America in Donald Trump's style regarding tariff, has taken this step

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत सहित कई देशों पर टैरिफ लगाया है। भारत की ओर से अब ट्रंप की स्टाइल में ही अमेरिका को जवाब देने की तैयारी शुरू कर दी है। 

खबरों के अनुसार, भारत ने अब अमेरिका द्वारा स्टील और एल्युमिनियम उत्पादों पर लगाए गए शुल्क के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन के तहत जवाबी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव देने का बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका के साथ जारी व्यापार समझौते के बीच भारत की ओर से ये कदम उठाया गया है। इस व्यापार समझौते का प्रारंभिक चरण सितंबर-अक्टूबर तक पूरा होने की संभावना है। 

गौरलब है कि अमेरिका की ओर से पहले सुरक्षा उपायों के तहत स्टील पर 25 प्रतिशत और एल्युमिनियम पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया था। इसके बाद 10 फरवरी 2025 को इनमें संशोधन करते हुए इसे 12 मार्च से लागू किया गया था।  खबरों के अनुसार, भारत की ओर से विश्व व्यापार संगठन को बता दिया गया है कि वह इन कदमों के जवाब में अमेरिका के कुछ उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाएगा। 

जवाबी शुल्क अमेरिका से आयात किए गए उन उत्पादों पर होंगे लागू
भारत की ओर से विश्व व्यापार संगठन को बता दिया गया है कि प्रस्तावित जवाबी शुल्क अमेरिका से आयात किए गए उन उत्पादों पर लागू होंगे, जिन पर अतिरिक्त शुल्क लगाकर बराबर राजस्व वसूला जाएगा। भारत के प्रस्ताव के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप के देश से कुछ विशिष्ट वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाया जाएगा, जिससे यूएस के उत्पादों की कीमत भारत में महंगी हो सकती है। 

PC: tramp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.