भारतीय सेनाध्यक्ष एम.एम.नरवणे ने श्रीलंकाई नौसेना के मुख्यालय का दौरा किया, श्रीलंका नौसेना प्रमुख से भी की मुलाकात

Samachar Jagat | Saturday, 16 Oct 2021 05:53:12 PM
Indian Army Chief MM Naravane visits Sri Lankan Navy Headquarters, also meets Sri Lanka Navy Chief

इंटरनेशनल डेस्क। भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे श्रीलंका के आधिकारिक दौरे पर हैं। आज शनिवार को सेनाध्यक्ष नरवणे ने श्रीलंका नौसेना के मुख्यालय का दौरा किया और श्रीलंका नौसेना के वाइस एडमिरल निशांत उलुगेटन कमांडर और श्रीलंका नौसेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की।

 

Army Chief General MM Naravane visited Headquarters of Sri Lanka Navy & interacted with Vice Admiral Nishantha Ulugetenne Commander of Sri Lanka Navy & other senior officers of Sri Lanka Navy. Views on bilateral defence partnership between both Nations were exchanged: Indian Army pic.twitter.com/Hudm3ChqGG

— ANI (@ANI) October 16, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, भारतीय सेनाध्यक्ष नरवणे ने श्रीलंका नौसेना के मुख्यालय का दौरा करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि  दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। 

गौरतलब है कि भारतीय सेना के अध्यक्ष नरवणे श्रीलंका दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने इस दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, श्रीलंका थल सेना, वायु सेना और जल सेना के प्रमुखों से भी आधिकारिक बातचीत की है। वहीं श्रीलंका के रक्षा मंत्री से भी एमएम नरवणे ने मुलाकात की। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.