International News : मास्को में एक व्यावसायिक केंद्र में लगी आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Samachar Jagat | Friday, 03 Jun 2022 02:48:47 PM
International News :  Fire breaks out at a commercial center in Moscow, many feared trapped

मास्को |  पश्चिमी मास्को में स्थित एक व्यावसायिक केंद्र में आग लग गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। रूस के आपातकालीन अधिकारियों ने आग बुझाने के लिए 180 अग्निशमन कर्मी और उपकरण रवाना किये हैं।

रूस के नवनियुक्त आपातकालीन मंत्री एलेग्जेंडर कुरेनकोव ने घटनास्थल पर जाकर आग बुझाने के प्रयासों का जायजा लिया।
अधिकारियों ने आग लगने के कारण का खुलासा नहीं किया है। रूस के समाचार चैनलों के मुताबिक शार्ट सर्किट आग का कारण हो सकता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.