International News : पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका के बीच राजनयिक संबंध तनावपूर्ण

Samachar Jagat | Friday, 17 Jun 2022 01:32:07 PM
International News :  Tension in diplomatic relations between Pakistan, South Africa

इस्लामाबाद |  पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच राजनयिक संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। दोनों देशों ने एक-दूसरे के दूतावासों के वाहनों के स्थानांतरण और पंजीकरण पर अघोषित प्रतिबंध लगा दिया है। यह जानकारी जियो न्यूज ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में दी। रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के राजस्व विभाग ने पाकिस्तान दूतावास के खिलाफ वाहनों को बेचने के मामले में जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट में कहा गया है,'’दक्षिण अफ्रीका में पाकिस्तानी राजनयिकों पर यहां आयातित वाहनों को बेचने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका में पाकिस्तान के राजदूत मजहर जावेद और पूर्व उप राजदूत अदनान जावेद पर भी आरोप लगाए गए हैं।'' हालांकि पाकिस्तानी राजदूत और राजनयिक ने इन आरोपों को खारिज किया है। पाकिस्तान सरकार ने इस आरोप के जवाब में दक्षिण अफ्रीका दूतावास के वाहनों के स्थानांतरण और पंजीकरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.