International News : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे का पार्थिव शरीर तोक्यो लाया गया

Samachar Jagat | Saturday, 09 Jul 2022 02:04:34 PM
International News : The body of former Japanese Prime Minister Abe was brought to Tokyo

तोक्यो |  जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिजो आबे का पार्थिव शरीर शनिवार को तोक्यो लाया गया। आबे की शुक्रवार को पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। आबे पर नारा शहर में हमला किया गया और उन्हें हवाई मार्ग से एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन काफी खून बहने की वजह से उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने घटनास्थल पर ही हमलावर को पकड़ लिया। वह जापान की नौसेना का पूर्व सदस्य है।

पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल देसी बंदूक बरामद कर ली और बाद में उसके अपार्टमेंट में कई बंदूकें बरामद की गयी। रविवार को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले आबे की हत्या ने देश को सकते में डाल दिया है और इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या आबे की सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.