- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर का दावा किया है। इसी बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। एक अमेरिकी रिपोर्ट में ईरान पर अमेरिका की ओर से किए गए हमलों का खास असर नहीं पडऩे का दावा किया गया है। हालांकि, व्हाइट हाउस की ओर से इस आकलन को खारिज कर दिया गया है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अमेरिका के हमले में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से खत्म होने का दावा किया गया है। खबरों के अनुसार, अमेरिका की खुफिया एजेंसी की शुरुआती रिपोर्ट सामने आई है। इसमें दावा किया गया है कि हमले में ईरान के परमाणु ठिकाने तबाह नहीं हुए हैं।
आपको बता दें कि अमेरिका की ओर से फोर्दो, नतांज और इशफाहां पर हमले किए थे। खबरों के अनुसार, हमलों का आकलन के जानकार दो लोगों ने भी इस संबंध में खुलासा किया है। उन्होंने जानकारी दी कि ईरान का यूरेनियम भंडार नष्ट नहीं हुआ है। आपको बात दें कि इजरायल और ईरान के बीच अब जंग पर ब्रेक लग चुका है। इस जंग में दोनों ही पक्षों की ओर से बहुत से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
PC: navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें