Iran-US: ईरान विदेश मंत्री अराघची ने कहा, तेल अवीव में ट्रंप अपने पालतू का मुंह बंद कराए, नहीं तो सबक सिखाएंगे

Shivkishore | Thursday, 02 Jul 2026 09:36:37 AM
Iran-US: Iranian Foreign Minister Araghchi said Trump should muzzle his

इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि ट्रंप को अमेरिका से तेल अवीव में अपने सहयोगियों को मुंह बंद करने के लिए कहना चाहिए। यदि वे उनकी बात नहीं माने, तो ईरान उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है।

सैयद अब्बास अराघची ने कहा, ट्रंप ने अमेरिका को तेल अवीव में अपने पालतू जानवरों का मुंह बंद करने के लिए कहा है। यदि वे अपने मालिक की बात नहीं मानेंगे, तो ईरान उन्हें सबक सिखाएगा। हमारे लोगों और लीडरशिप के खिलाफ किसी भी खतरे का तुरंत कड़ा जवाब दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार ईरानी विदेश मंत्री का यह बयान क्षेत्रीय तनाव के बीच आया है, जहां ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच लगातार बयानबाजी जारी है। सैयद अराघची ने ईरान के लोगों और नेतृत्व को लेकर भी सख्त रुख दिखाया। उन्होंने साफ संदेश दिया कि देश अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से जुड़े मामलों में किसी दबाव को स्वीकार नहीं करेगा।

pc- ndtv india



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.