Iran-US: ट्रंप का दावा, आज दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच अहम बातचीत, ईरान बोला कोई राजनीतिक वार्ता तय नहीं

Shivkishore | Tuesday, 30 Jun 2026 09:42:22 AM
Iran-US: Trump claims crucial talks between the US and Iran are taking place in Doha today; Iran states no political negotiations are scheduled.

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद में एक बार फिर से युद्ध शुरू हो गया था, लेकिन अब हालिया तनाव के बावजूद पर्दे के पीछे कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। दोनों देशों के बीच तकनीकी स्तर की वार्ता का अगला दौर कतर की राजधानी दोहा में प्रस्तावित है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच अहम बातचीत होगी। 

ट्रंप ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रम्प का कहना है कि ईरान ने खुद इस बैठक का अनुरोध किया था। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका का लक्ष्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच 17 जून को हुए समझौता ज्ञापन  को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी।

अधिकारी क्या बता रहें
खबरों की माने तो अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ दोहा के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि, यह साफ नहीं किया गया कि ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर उनके साथ यात्रा कर रहे हैं या नहीं। दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्रालय ने ट्रम्प के दावे को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ किसी भी स्तर पर कोई राजनीतिक वार्ता तय नहीं है। 

pc- msn.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.