Jersey-Blast : जर्सी विस्फोट में पांच लोगों की मौत

Samachar Jagat | Monday, 12 Dec 2022 10:05:18 AM
Jersey-Blast : Five killed in Jersey blas

लंदन : ब्रिटेन में जर्सी के ब्रिटिश चैनल द्बीप पर एक फ्लैट में विस्फोट और आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। जर्सी के दमकल एवं बचाव सेवा के प्रमुख पॉल ब्राउन ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन बताया कि दमकल सेवा को शुक्रवार रात इमारत में निवासियों द्बारा गैस की गंध आने की सूचना मिलने के बाद जांच की गई। इसके घंटों बाद धमाका हुआ।

जर्सी पुलिस ने ट्वीट किया विस्फोट में मारे गए द्बीपवासियों की संख्या अब पांच हो गई है। पुलिस ने घंटों पहले एक ट्वीट में कहा था कि खोज और बचाव अभियान को एक रिकवरी ऑपरेशन में बदल दिया गया है। विस्फोट का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। जर्सी पुलिस के मुख्य अधिकारी रॉबिन स्मिथ ने कहा कि गैस रिसाव संभावित लगता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.