Kidnapping : हैती में आठ तुर्क नागरिकों का अपहरण

Samachar Jagat | Monday, 09 May 2022 10:52:22 AM
 Kidnapping : Eight Turkish citizens kidnapped in Haiti

पोर्ट-ऑ-प्रिस  |  हैती में तुर्की के आठ नागरिकों के अपहरण का मामला सामने आया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। हैती 24 पोर्टल ने बताया कि अपहरण की यह घटना रविवार दोपहर क्रोक्स-डेस-बौक्वेट्स   में हुई जब तुर्की के नागरिक बस में सवार होकर डोमिनिकन गणराज्य-हैती मार्ग से यात्रा पर जा रहे थे।

पोर्टल ने अनुसार इव्स मैरी चैनल ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया है कि हैती सरकार को मामले की जानकारी है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने के आखिर में हैती के इसी इलाके में में डोमिनिकन गणराज्य के दूतावास के एक कृषि परामर्शदाता कार्लोस गुइलेन टैटिस का अपहरण कर लिया गया था। बाद में उन्हें मुक्त कर दिया गया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.