Moscow में भीषण आग, 400 लोगों को इमारत से निकाला गया

Samachar Jagat | Thursday, 21 Jul 2022 09:37:48 AM
Massive fire in Moscow, 400 people evacuated from building

मास्को :  रूस की राजधानी मास्को में भीषण आग के बाद एक आवासीय इमारत से करीब 400 लोगों को निकाला गया है। रूस के आपात मंत्रालय ने बताया कि एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। मंत्रालय के मुताबिक बुधवार देर रात लेनिन्स्की एवेन्यू स्थित घर में आग लग गई। इसके बाद करीब 130 दमकलकर्मी और 38 वाहन मौके पर पहुंचे और आग को काबू में करने की कोशिश में जुट गए। मंत्रालय ने कहा, बचावककर्मियों की त्वरित कार्रवाई के कारण एक व्यक्ति को लिफ्ट से बचा लिया गया है। करीब 400 लोगों को घर से निकाल लिया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.