Mexico : उत्तरी मेक्सिको में सीमावर्ती जेल में लड़ाई में तीन कैदियों की मौत

Samachar Jagat | Friday, 12 Aug 2022 09:08:09 AM
Mexico : Fighting kills three inmates at border prison in northern Mexico

मेक्सिको सिटी : अमेरिकी राज्य टेक्सास के एल पासो से सटे मेक्सिको के सीमावर्ती शहर सिउदाद जुआरेज की एक जेल में बृहस्पतिवार को प्रतिद्बंद्बी गिरोहों के बीच लड़ाई में तीन कैदी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीमावर्ती राज्य चिहुआहुआ में अभियोजकों के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि अधिकारियों ने सेना और नेशनल गार्ड को जेल नंबर तीन में लड़ाई को नियंत्रित करने के लिए बुलाया। कार्यालय ने कहा कि विवाद ''प्रतिद्बंद्बी गिरोहों’’ के बीच हुआ था, लेकिन यह नहीं बताया कि कौन से समूह इस विवाद में शामिल थे। सिउदाद जुआरेज में वर्षों से सिनालोआ गिरोह द्बारा समर्थित आर्टिस्टस एसेसिनो जैसे गिरोहों और ला लिनिया और एज्टेकस गिरोहों एवं जुआरेज गिरोह के बीच संघर्ष देखने को मिलता रहा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.