Ethiopia में हत्या के आरोप में 370 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

Samachar Jagat | Saturday, 30 Apr 2022 09:22:37 AM
More than 370 people arrested for murder in Ethiopia

अदीस अबाबा : इथियोपिया के अधिकारियों ने उत्तरी राज्य अमहारा में एक अंतिम संस्कार समारोह के दौरान कम से कम 20 मुसलमानों की हत्या के आरोप में 373 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। यह हमला मंगलवार को गोंदर शहर में एक उच्च पदस्थ अधिकारी के अंतिम संस्कार के दौरान हुआ। यह घटना कथित तौर पर एक मस्जिद और एक चर्च के बीच विवादित कब्रिस्तान को लेकर हुए संघर्ष के कारण घटित हुयी। एजेंस फ्रांस-प्रेसे की रिपोर्ट के अनुसार इथियोपिया के अधिकारी उन सुरक्षा अधिकारियों को भी जिम्मेदार ठहराएंगे, जो अंतिम संस्कार समारोह की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहे। उल्लेखनीय है कि इथियोपिया के अमहारा राज्य के 43 प्रतिशत निवासी ईसाई हैं, जबकि कुछ 30 प्रतिशत मुसलमान हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.