30 देशों में 550 से अधिक मंकीपॉक्स के मामले : WHO

Samachar Jagat | Thursday, 02 Jun 2022 09:47:17 AM
More than 550 monkeypox cases in 30 countries : WHO

जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि दुनिया भर के 30 देशों में मंकीपॉक्स के 550 से अधिक मामलों की पुष्टि हुयी है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने संवाददाताओं से कहा, डब्ल्यूएचओर को अब तक 30 देशों से मंकीपॉक्स के 550 से अधिक मामलों के बारे में जानकारी मिली है।

डब्ल्यूएचओ ने आशंका जतायी है कि आने वाले दिनों में मंकीपॉक्स के मामलों में वृद्धि हो सकती है। इसे देखते हुए प्रभावित देशों को अपनी निगरानी को व्यापक बनाने, व्यापक समुदाय में मामलों पता लगाने की जरूरत है। श्री घेब्रेयसस ने कहा, मंकीपॉक्स के मामले संक्रमित व्यक्तियों की उचित देखभाल करने से भी रोक सकती है। इससे संक्रमण का प्रसार मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स के मामले अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ मामलों में गंभीर हो सकते हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.