National News : रक्षा क्षेत्र में सहयोग का दायरा बढ़ाएंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Jun 2022 03:52:03 PM
National News : India and Australia will increase the scope of cooperation in the defense sector

नयी दिल्ली  | भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग को और पुख्ता करने तथा इसके दायरे को व्यापक बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिह ने भारत की चार दिन की यात्रा पर आए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री तथा रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ले के साथ बुधवार को यहां द्बिपक्षीय वार्ता की। वार्ता के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि दोनों मंत्रियों ने रक्षा सहयोग से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की और इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि कोरोना महामारी के बावजूद ये गतिविधि बढहैं। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में सहयोग का दायरा व्यापक करने के उपायों पर भी चर्चा की। वार्ता के दौरान दोनों मंत्रियों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक सामरिक साझेदारी के महत्वपूर्ण सतंभों रक्षा तथा सुरक्षा के संदर्भ में स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने व्यापक सामरिक साझेदारी के क्रियान्वयन के प्रति वचनबद्धता दोहराई और कहा कि यह परस्पर विश्वास, समझ , साझा हितों तथा लोकतंत्र और नियमों में बंधी व्यवस्था के साझा मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने दोनों देशों की सेनाओं के बीच अभ्यासों की बढèती संख्या और विविधता का स्वागत किया और भारत-ऑस्ट्रेलिया सैन्य साजो सामान आदान-प्रदान से संबंधित व्यवस्था के तहत संचालन संबंधी मेलजोल पर भी बल दिया। रक्षा मंत्रियों ने रक्षा अनुसंधान एवं सामग्री सहयोग पर भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त कार्य दल के प्रति वचनबद्धता दोहराई। इस कार्य दल की इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में बैठक होनी है। यह कार्य बल दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण तंत्र के रूप में कार्य करता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.