नाटो ने सदस्य देशों से यूक्रेन को और हथियार देने का आह्वान किया

Samachar Jagat | Thursday, 07 Apr 2022 02:50:32 PM
NATO calls on member states to supply more weapons to Ukraine

ब्रसेल्स। उत्तर अटंलाटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने बृहस्पतिवार को संगठन के सदस्य देशों से यूक्रेन के लिए और अधिक हथियार उपलब्ध कराने का आह्वान किया। नाटो सदस्य देशों के रक्षा मंत्री ब्रसेल्स में एक बैठक के लिए एकत्रित हुए हैं। स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, '' मैंने सहयोगियों से कई अलग-अलग प्रकार की प्रणालियां दे कर और मदद करने का आग्रह किया है, हल्के हथियारों के साथ-साथ भारी हथियार भी प्रदान किए जाएं।’’


स्टोल्टेनबर्ग ने बताया कि नाटो के सदस्य देश, यूक्रेन को कई तरह के हथियार और अन्य आपूर्ति कर रहे हैं, तथा ये 30 सहयोगी और अधिक मदद कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मदद एक संगठन के तौर पर नाटो नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, '' यूक्रेन खुद को बचाने के लिए युद्ध लड़ रहा है, इसलिए खुद को बचाने और हमला करने वाले हथियारों के बीच अब कोई भेद नहीं रह गया है।’’ 

स्टोल्टेनबर्ग ने जोर देकर कहा कि नाटो के लिए यह भी महत्वपूर्ण है कि उसे रूस के साथ व्यापक युद्ध में नहीं घसीटा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, '' नाटो युद्ध में सेना नहीं भेज रहा है। इस संघर्ष को यूक्रेन से आगे ना बढ़ने देना, इसे और घातक तथा विनाशकारी ना होने देना भी हमारी जिम्मेदारी है।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.