New York के गवर्नर उम्मीदवार जेल्डिन पर चाकू से हमला

Samachar Jagat | Friday, 22 Jul 2022 10:12:14 AM
New York gubernatorial candidate Jeldin attacked with a knife

वाशिगटन  : अमेरिका में न्यूयॉर्क के रिपब्लिकन गवर्नर उम्मीदवार ली जेल्डिन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला किया है। श्री जेल्डिन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारिवारिक मित्र भी हैं। डब्ल्यूआईवीबी प्रसारक के अनुसार, घटना पेरिटन शहर में श्री जेल्डिन के अभियान कार्यक्रम के दौरान हुई। राजनेता के साथ एक छोटे से झगड़े के बाद हमलावर श्री जेल्डिन के पास आया और चाकू से हमले का प्रयास किया। हमलावर को अमेरिकी वेटरन्स के कार्यकारी निदेशक जोसेफ चेनली ने निशस्त्र कर दिया और बाद में हिरासत में ले लिया। इस घटना में राजनेता घायल नहीं हुए और वह पूरीतरह सुरक्षित हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.