Nigeria Islamic State : चैड बसीन में मारा गया इस्लामिक स्टेट का शीर्ष आतंकवादी

Samachar Jagat | Wednesday, 20 Apr 2022 09:59:11 AM
Nigeria Islamic State : Top Islamic State terrorist killed in Chad Basin

मॉस्को : इस्लामिक स्टेट इन वेस्ट अफ्रिका प्रोविस (रूस में प्रतिबंधित इसवाप) का एक वरिष्ठ नेता चाड बेसिन में जिहादी ठिकानों पर अफ्रीकी सहयोगियों द्बारा शुरू किए गए हवाई हमले में मारा गया। नाइजीरियाई समाचार वेबसाइट लीडरशिप ने एक सैन्य स्रोत का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। सूत्र ने समाचार आउटलेट को बताया कि अम्मार बिन-उमर पिछले हफ्ते नाइजीरिया और नाइजर की वायु सेना द्बारा आयोजित एक समन्वित सुरक्षा अभियान में मारा गया था।

लीडरशिप ने सूत्र के हवाले से कहा, बिन-उमर फरवरी 2022 में बोको हराम/इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविस (इसवाप) खिलाफत में तैनात शीर्ष आईएसआईएस मुजाहिदीन संवाद समिति में शामिल था। इसवाप चाड बेसिन में सक्रिय है जहां आतंकवादी नाइजीरिया, कैमरून, चाड और नाइजर के खिलाफ विद्रोह में शामिल हैं। चारों सहयोगियों ने स्थानीय आईएस आतंकवादियों से लड़ने के लिए एक बहुराष्ट्रीय संयुक्त कार्य बल का गठन किया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.