Nigeria सड़क हादसा, सात की मौत, पांच घायल

Samachar Jagat | Saturday, 30 Apr 2022 09:37:38 AM
Nigeria road accident, seven killed, five injured

लागोस : नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिमी राज्य ओगुन में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। ओगुन में फेडरल रोड सेफ्टी कॉप्र्स (एफआरएससी) के क्षेत्रीय कमांडर अहमद उमर ने संवाददाताओं को बताया कि एक बस चालक ने शुक्रवार को अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस एक ट्रक से जा टकरायी। उन्होंने कहा, दुर्घटना में पांच पुरुष घायल हो गए, जबकि छह पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने मोटर चालकों को चेतावनी दी कि वे अधिक गति या लापरवाही से वाहन न चलाएं, ताकि जान-माल की अनावश्यक हानि से बचा जा सके।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.