Nobel Prize 2021 Economics : अर्थशास्त्र के लिए दिये जाने वाला नोबेल प्राइज 2021 की घोषणा, अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों डेविड कार्ड, जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स को मिलेगा इकोनॉमिक्स का नोबेल

Samachar Jagat | Monday, 11 Oct 2021 05:18:32 PM
Nobel Prize 2021 Economics : Nobel Prize 2021 for Economics announced, three American economists David Card, Joshua D. Angrist and Guido Imbens will get Nobel in Economics

इंटरनेशनल डेस्क। अर्थशास्त्र के लिए दिये जाने वाला नोबेल प्राइज 2021 की आज सोमवार को घोषणा की गई है। इस वर्ष अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) का नोबेल 2021 पुरस्कार अमेरिका के डेविड कार्ड, जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स को दिये जाने की घोषणा की गई है। पिछले बार 2020 में भारतवंशी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार दिया गया था। 

 

The 2021 Nobel Prize in Economics has been awarded with one half to David Card and the other half jointly to Joshua D. Angrist and Guido W. Imbens pic.twitter.com/9f1okhTMsd

— ANI (@ANI) October 11, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, रॉयल स्वीडिश एकेडमी आफ साइंस की ओर से दिये जाने वाले इस अवॉर्ड के लिए तीनों अमेरिकी अर्थशास्त्रियों का चयन किया गया है। डेविड कार्ड को लेबर इकोनॉमिक्स में उनके प्रयोगसिद्ध योगदान के लिए इस अवॉर्ड के लिए उन्हें चुना गया है। वहीं जोशुआ डी एंगिस्ट और गुइडो इम्बेन्स को केजुएल रिलेशनशिप एनालिसिस में पद्धतिगत योगदान के लिए ये अवॉर्ड दिया जाएगा। 

गौरतलब है कि हर वर्ष रॉयल स्वीडिश आफ साइंस एकेडमी की ओर से फिजिक्स, केमिस्ट्री, पीस, इकोनॉमिक्स, लिट्रेचर में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.