उत्तर कोरिया ने एक प्रक्षेपास्त्र दागा : South Korea

Samachar Jagat | Wednesday, 04 May 2022 10:59:01 AM
North Korea fired a missile: South Korea

सियोल : दक्षिण कोरिया ने कहा कि उत्तर कोरिया ने एक प्रक्षेपास्त्र दागा है। इसे उत्तर कोरिया के हथियार परीक्षण से जोड़कर देखा जा रहा है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि यह प्रक्षेपण बुधवार को किया गया, हालांकि इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी मुहैया नहीं कराई गई।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने हाल ही में प्योंगयांग में एक विशाल सैन्य परेड में दिए भाषण में परमाणु हथियारों के निर्माण में तेजी लाने का संकल्प व्यक्त किया था और किसी देश के उकसाने पर उनका इस्तेमाल करने की धमकी भी दी थी। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रतिबंधों में राहत और अन्य रियायतें हासिल करने के लिए अमेरिका पर दबाव बनाने के मकसद से उत्तर कोरिया लगातार हथियारों का परीक्षण कर रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.