- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट अभी जंग का मैदान बना हुआ है। इजरायल-ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच अब मिडिल ईस्ट के एक और देश में हमला हुआ है। खबरों के अनुसार, अब सीरिया की राजधानी दमिश्क में रविवार को आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई।
खबरों के अनुसार, सीरिया की राजधानी दमिश्क में हमलवार ने लोगों की भीड़ से भरे चर्च में खुद को उड़ा लिया। ये आत्मघाती हमला उस समय हुआ जब लोग प्रार्थना के लिए चर्च में जुटे थे। बताया जा रहा है कि हमलवार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़ा था।
खबरों के अनुसार, खुद को उड़ाने से पहले हमलवार ने चर्च में गोलीबारी भी की थी। दाएश (आईएस) आतंकवादी समूह से जुड़े एक आत्मघाती हमलावर की ओर से ड्वेला इलाके में सेंट एलियास चर्च में घुसते ही गोलीबारी की गई। इसके बाद हमलवार ने विस्फोटक बेल्ट से खुद को उड़ा लिया।
खबरों के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस आत्मघाटी हमले में 22 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 63 अन्य लोग घायल हैं। इस हमलवार को रोकने का प्रयास भी किया गया था।
इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी
वहीं मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है। इस युद्ध में अमेरिका भी कूद गया है। ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया गया है। ईरना और इजरालय दोनों ही देश अभी जंग को खत्म करने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं।
PC: newstrack
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें