परमाणु हमला महज चिता नहीं बल्कि वास्तविक संकट है :Nagasaki mayor

Samachar Jagat | Tuesday, 09 Aug 2022 12:42:36 PM
Nuclear attack is not just a worry but a real crisis: Nagasaki mayor

तोक्यो |  परमाणु हमले का दंश झेल चुके नागासाकी के मेयर तोमिहिसा ताउ ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले ने दुनिया को दिखा दिया है एक और परमाणु हमला महज चिता नहीं बल्कि ''एक वास्तविक और मौजूदा संकट’’ है। उन्होंने 77 साल पहले नौ अगस्त को अमेरिका द्बारा नागासाकी पर परमाणु बम गिराए जाने की बरसी पर मंगलवार को 'नागासाकी पीस पार्क’ में कहा कि जब तक परमाणु हथियार मौजूद हैं तब तक उनका इस्तेमाल किया जा सकता है तथा उन्हें खत्म करना ही भविष्य की मानव जाति को बचाने का एकमात्र तरीका है।

ताउ ने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर हमला करने के महज एक महीने बाद ही परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की धमकी दे दी थी। उन्होंने कहा, ''इसने दुनिया को दिखा दिया है कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल एक निराधार फिक्र नहीं है बल्कि वास्तविक और मौजूदा संकट है।’’ उन्होंने कहा कि यह मानना कि परमाणु हथियार वास्तव में इस्तेमाल के लिए नहीं बल्कि बचाव के लिए रखे जा सकते हैं, यह महज एक उम्मीद से ज्यादा कुछ नहीं है।गौरतलब है कि अमेरिका ने दुनिया का पहला परमाणु बम छह अगस्त 1945 को हिरोशिमा में गिराया था, जिसमें 1,40,000 लोगों की मौत हो गयी थी। उसने तीन दिनों बाद नागासाकी पर हमला किया था, जिसमें 70,000 और लोगों की मौत हो गयी थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.