Pakistan Blackout : पाकिस्तान के कई राज्य डूबे अंधेरे में, सड़कों पर उतरे लोग

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2022 08:47:34 AM
Pakistan Blackout: Many states of Pakistan immersed in darkness, people took to the streets

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान भारत का पड़ोसी देश है और यहां इस समय लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं यहां लोगों को बिजली संकट गैस और पानी की समस्याओं के आगे परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालात बद ये बदतर होते जा रहे है बिजली का संकट ज्यादा गहरा गया है। 

जानकारी के अनुसार पूरे पाकिस्तान में पूर्ण ब्लैकआउट चल रहा है जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं परेशानी से जुझ रहे लोग इसका विरोध भी कर रहे है।  पाकिस्तान के कलात के गरीबाबाद के लोग लंबे समय से बिजली और गैस की समस्या से परेशान हैं।

इधर लोगों ने अपना विरोध जताया और बच्चों और महिलाओं के साथ सड़कों पर उतर आए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ब्लैकआउट के खिलाफ नासिर बाग रोड पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.