जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने वाला व्यक्ति ओमीक्रोन से संक्रमित, दिल्ली में दूसरा मामला

Samachar Jagat | Saturday, 11 Dec 2021 11:56:57 AM
Person traveling to Zimbabwe, South Africa infected with Omicron, second case in Delhi

दिल्ली। जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने वाला 35 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है।

दिल्ली में ओमीक्रोन संक्रमण का यह दूसरा मामला है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि वह एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है और उसे केवल कमजोरी है।

उन्होंने बताया कि वह जिम्बाब्वे से भारत लौटा था और उसने दक्षिण अफ्रीका की भी यात्रा की थी। उसका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

एलएनजेपी अस्पताल को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए नामित किया गया है।

इससे पहले, रविवार को तंजानिया से दिल्ली लौटा 37 वर्षीय व्यक्ति ओमीक्रोन संक्रमित पाया गया था। वह दिल्ली में ओमीक्रोन का पहला रोगी था। उसका भी पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.