इंटरनेट डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की किसी भी प्रकार की जानकारियां प्राप्त करना आसान नहीं है, क्योंकि उनके बारे में जानकारियां सार्वजनिक नहीं होती हैं।

हां, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तो नहीं पर उनकी कथित गर्लफे्रंड अलीना कबाएवा की सालाना कमाई के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। पेशे से जिमनास्ट अलीना प्रति वर्ष 75 लाख पाउंड (करीब 75 करोड़ रुपए) कमा रही हैं। अलीना कबाएवा क्रेमलिन समर्थक एक मीडिया कंपनी की बॉस हैं। हाल ही में लीक हुए टैक्स रेकॉड्र्स से इस बात की जानकारी मिली है।

साल 2004 में ओलिंपिक का स्वर्ण पदक जीत चुकी अलीना कबाएवा को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी अरबपति यूरी कोवालचुक वेतन प्रदान करते हैं। अलीना साल 2001 में उस समय पुतिन से मिली थी जब वह केवल 18 साल की थीं। हालांकि क्रेमलिन पुतिन और अलीना बीच रिलेशनशिप का खंडन करता आया है।