Queen Elizabeth II : अंतिम संस्कार के लिए महारानी एलिजाबेथ द्बितीय का ताबूत वेस्टमिस्टर एबे ले जाया गया

Samachar Jagat | Monday, 19 Sep 2022 04:41:16 PM
Queen Elizabeth II : Queen Elizabeth II's coffin moved to Westminster Abbey for funeral

लंदन : महारानी एलिजाबेथ द्बितीय के ताबूत को सोमवार को राजकीय अंतिम संस्कार के लिए वेस्टमिस्टर एबे ले जाया गया और इस दौरान बिग बेन की आवाज बंद हो गयी, वहीं प्रार्थनाएं बजने लगीं। महारानी के ताबूत की इस यात्रा में उनके बेटे और महाराजा चाल्र्स पीछे चल रहे थे। महाराजा के साथ उनके बेटे प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी तथा भाई-बहन प्रिंसेस एनी और प्रिंस एंड्रयू तथा प्रिंस एडवर्ड थे।

इस अंतिम यात्रा में साथ चलने वाले राजपरिवार के सबसे कम उम्र के सदस्यों में 9 वर्षीय प्रिंस जॉर्ज तथा सात साल की प्रिंसेस शेरलोट थीं। दोनों अपने माता-पिता प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स के बीच में चल रहे थे। सोमवार को लंदन के वेस्टमिस्टर एबे में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन समेत दुनियाभर के करीब 500 नेता एवं शाही परिवार के लोग पहुंचे हैं। सत्तर साल तक राजगद्दी पर आसीन रहीं महारानी एलिजाबेथ द्बितीय का आठ सितंबर को बाल्मोरल कैसल स्थित उनके आवास में निधन हो गया था। वह 96 वर्ष की थीं।

बड़ी संख्या में लोग लंदन में सर्द रात की परवाह किए बगैर संसद के वेस्टमिस्टर हॉल में 'लाइंग इन स्टेट’ में रखे महारानी के ताबूत के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे। शोक व्यक्त करने वाले लोग सोमवार सुबह साढ़े छह बजे के कुछ ही देर बाद वेस्टमिस्टर हाल से चले गए। 'लाइंग इन स्टेट’ में रखे महारानी के ताबूत के दर्शन करने वाले आखिरी व्यक्ति ने कहा कि यह ''मेरे जीवन का सबसे अहम क्षण’’ रहेगा। अंतिम संस्कार से पहले शाही परिवार ने महारानी एलिजाबेथ द्बितीय का सोमवार को अंतिम चित्र जारी किया, जिसमें वह हल्के नीले रंग की पोशाक पहने अपने चिर परिचित अंदाज में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है और देश भर में टीवी पर तथा उद्यानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बड़े स्क्रीन के माध्यम से अंतिम संस्कार का सीधा प्रसारण किया जाएगा। लंदन के इतिहास में एक दिन के सबसे बड़े पुलिस अभियान के तहत हजारों पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.