Road Accident : मिस्र में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत

Samachar Jagat | Saturday, 28 May 2022 09:24:21 AM
Road Accident : Seven killed in road accident in Egypt

काहिरा : उत्तरपूर्व मिस्र में इस्माइलिया-सुएज रेगिस्तानी सड़क पर मिनीबस और कार की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। सरकारी अहराम अखबार ने यह रिपोर्ट दी हैं। अखबार के अनुसार शुक्रवार को हुई इस टक्कर में कार के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर और मिनीबस के गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

दुर्घटना में सात लोग वाहनों के अंदर जल गए। शवों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारियों के एक दल ने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया। शुरुआती खबरों के अनुसार दुर्घटना उस समय हुई जब कार के चालक ने सड़क के दूसरी ओर मुड़ने का प्रयास किया। मिस्र में खराब सड़कों और यातायात के अनुपयुक्त नियमों के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.