Russia & Ukraine War : स्पेनिश भाषी लोगों के बीच यूक्रेन युद्ध पर भ्रामक सूचनाएं फैला रहा है रूस

Samachar Jagat | Saturday, 02 Apr 2022 12:22:49 PM
Russia and  Ukraine War : Russia spreading misinformation on Ukraine war between Spanish-speaking people

वाशिगटन |  रूस ने अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला कर दिया है, लेकिन वह लातिन अमेरिका में सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं तक लगातार यह बात पहुंचा रहा है कि सबसे बड़ी समस्या अमेरिका है। स्पेनिश भाषा में यहां अनुवाद की गयी एक हेडलाइन में कहा गया है, ''कभी मत भूलो कि दुनिया के लिए असली खतरा कौन है।’’ स्पेन के एक टेलीविजन चैनल द्बारा ट्विटर पर फरवरी में पोस्ट किया गया लेख दुनिया के उन आधे पाठकों के लिए लिखा गया जो कीव और मारियुपोल में लड़ाई से दूर हैं।

युद्ध तेज होने पर रूस उन देशों में स्पेनिश भाषा बोलने वाले सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की फीड में गलत सूचनाएं फैला रहा है जिनका अमेरिका पर विश्वास न करने का लंबा इतिहास रहा है। इसका मकसद क्रेमलिन के युद्ध के लिए उन देशों का समर्थन हासिल करना है और अमेरिका की प्रतिक्रिया का जोरदार विरोध करना है। हालांकि, कई दावों को खारिज कर दिया गया है लेकिन वे लातिन अमेरिका में तेजी से फैल रहे हैं और क्रेमलिन नियंत्रित संगठनों को युद्ध के बारे में सूचना के लिए स्पेनिश भाषी शीर्ष स्रोत बनाने में मदद कर रहे हैं।

रूसी संगठन 'आरटी एन इस्पानोल’ रूसी आक्रमण के बारे में स्पेनिश भाषा में सूचना फैलाने के लिए ट्विटर पर सबसे ज्यादा साझा की जानी वाली साइट है। टेक्सास विश्वविद्यालय में गलत सूचनाओं पर अध्ययन करने वाले प्रोफ़ेसर सैमुअल वूली ने कहा, ''आरटी की सफलता लोकतंत्र की सफलता को लेकर चिताजनक होनी चाहिए। आरटी निरंकुश नियंत्रण की ओर तैयार हैं और संदर्भ, राष्ट्रवाद और विदेशियों से घृणा की भावना पर निर्भर है।’’

अमेरिका स्थित प्रौद्योगिकी कंपनियों ने हमले के बाद दुष्प्रचार फैलाने वाले रूसी संगठनों पर लगाम लगाने की कोशिश की है। उन्होंने इन संगठनों से जुड़ी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है। यूरोपीय संघ ने आरटी और रूस के सरकारी स्पूतनिक पर प्रतिबंध लगाया है। फिर भी ये गलत सूचनाएं स्पेनिश भाषी वेबसाइट्स, संदेश बोर्ड और सोशल मीडिया पेज पर दिखायी देती हैं।

माइक्रो ब्लॉगिग साइट ट्विटर पर आरटी और स्पूतनिक को रूसी राजनयिकों और अन्य अकाउंट्स के नेटवर्क से मदद मिलती है, जिसे अनुसंधानकर्ता कहते हैं कि ये पोस्ट्स की लोकप्रियता को कृत्रिम रूप से बढ़ाते हैं। इसने आरटी को ट्विटर पर यूक्रेन युद्ध पर स्पेनिश भाषा में सूचना के लिए तीसरी सबसे ज्यादा साझा की गयी साइट बनाने में मदद की है।  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.