Russia ने 61 अमेरिकी नागरिकों पर लगाए प्रतिबंध

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Jun 2022 09:42:09 AM
Russia imposes sanctions on 61 US citizens

मॉस्को : रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को 61 अमेरिकी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। मंत्रालय ने कहा कि यह कदम ''रूसी राजनीतिक एवं सार्वजनिक हस्तियों के साथ-साथ घरेलू व्यापार के प्रतिनिधियों के खिलाफ लगातार बढ़ते अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में उठाया जा रहा है।’’

इस सूची में अमेरिकी अधिकारी और बड़ी अमेरिकी कंपनियों के पूर्व एवं वर्तमान शीर्ष प्रबंधक शामिल हैं। सूची में वित्त मंत्री जेनेट येलेन, ऊर्ज़ा मंत्री जेनिफर ग्रनहोल्म, व्हाइट हाउस की संचार निदेशक केट बेडिगफील्ड और नेटफ्लिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रीड हेस्टिंग्स जैसे लोगों के नाम शामिल हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.