Russia-Poland-Bulgaria : रूस ने पोलैंड और बुल्गारिया प्राकृतिक गैस की आपूर्ति रोकी

Samachar Jagat | Wednesday, 27 Apr 2022 09:33:35 AM
Russia-Poland-Bulgaria : Russia halts natural gas supplies to Poland and Bulgaria

मास्को :  रूस ने पोलैंड और बुल्गारिया को बुधवार से अपनी प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बंद कर दी है। रूस ने यह कदम दोनों देशों द्बारा प्राकृतिक गैस के लिए रूबल में भुगतान करने से इनकार करने के बाद उठाया है। पोलैंड की सरकारी गैस कंपनी पीजीएनआईजी ने कहा, गज़प्रोम ने 26 अप्रैल को पीजीएनआईजी को इस बात की जानकारी दी।

गज़प्रोम ने बताया कि वह 27 अप्रैल को अनुबंध दिवस को यमल अनुबंध के तहत आपूर्ति को पूरी तरह से निलंबित कर देगी। सीएनएन न्यूज चैनल के अनुसार नवीनतम घोषणा ने मंगलवार को अमेरिकी प्राकृतिक गैस वायदा को लगभग तीन प्रतिशत उछाल दिया। रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक रूस की दिग्गज ऊर्जा कंपनी गज़प्रोम ने हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं की है कि पोलैंड को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति रोक दी गई है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.