कीव पर हमले को लेकर पुनर्विचार कर रहा है रूस: US official

Samachar Jagat | Saturday, 26 Mar 2022 10:02:18 AM
Russia reconsidering attack on Kyiv: US official

कीव: अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने अनुमान जताया है कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी सैन्य हमले रोक दिए गए हैं और रूस देश के अन्य हिस्सों में हमला करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर शुक्रवार को बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि रूस कम से कम फिलहाल के लिए कीव पर कब्जा करने के लक्ष्य के बजाय यूक्रेन के पूर्वी डोनबास क्षेत्र में कब्जा करने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है।

क्रेमलिन भी शुक्रवार को योजना में आए बदलाव की पुष्टि करता नजर आया। रूसी जनरल स्टाफ के उप प्रमुख कर्नल जनरल सर्गेई रुडस्कोई ने कहा कि अभियान के पहले चरण का मुख्य लक्ष्य यानी यूक्रेन की लड़ने की क्षमता को कम करने का लक्ष्य ''मुख्यतय: पूरा कर लिया गया है’’, जिसके बाद रूसी बल ''मुख्य लक्ष्य, डोनबास की आजादी’’ पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.