Russia-Ukraine : यूक्रेन से 20 हजार लोगों को निकाला गया: रूस

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Jun 2022 09:22:44 AM
Russia-Ukraine : 20,000 people evacuated from Ukraine: Russia

मास्को/कीव : रूस ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में डोनेट््स्क और लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर और एलपीआर) तथा यूक्रेन के खतरनाक क्षेत्रों से 20,000 से अधिक लोगों को रूस लाया गया है।

रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र एवं रूस के मानवीय प्रतिक्रिया समन्वय मुख्यालय के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिज़टिसेव ने कहा, पिछले दिनों यूक्रेन के शासन द्बारा उत्पन्न की गयीं सभी कठिनाइयों के बावजूद तथा यूक्रेनी अधिकारियों के सहयोग के बिना 2,886 बच्चों सहित 20,043 लोगों को डोनबास गणराज्यों और यूक्रेन के खतरनाक क्षेत्रों से निकालकर रूस लाया गया। उन्होंने कहा कि रूस के विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से 10.50 लाख से अधिक लोगों को रूस लाया गया है, जिनमें 2, 50,000 से अधिक बच्चे शामिल हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.