Italy के इस्चिया द्बीप पर भूस्खलन से नवजात समेत सात लोगों की मौत

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2022 10:17:04 AM
Seven people, including a newborn, died in a landslide on Italy's Ischia island

मिलान : इस्चिया द्बीप पर हुए भूस्खलन के बाद बचाव दल ने मिट्टी के मलबे में दबे हुए सात शवों को निकाला है, जिसमें तीन सप्ताह का एक नवजात भी शामिल है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। नेपल्स प्रीफ़ेक्ट ने पुष्टि की कि शनिवार तड़के कासामिक्किओला में हुए व्यापक भूस्खलन के बाद पांच लोग अब भी लापता हैं, जिनके मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। भूस्खलन के चलते इमारतें ढह गईं और गाड़ियां समुद्र किनारे खड़ी गाड़ियां बह गईं।

अन्य पीड़ितों की पहचान नवजात के माता-पिता, एक पांच वर्षीय लड़की और उसके 11 वर्षीय भाई, द्बीप पर रहने वाले 31 वर्षीय एक व्यक्ति और बुल्गेरियाई पर्यटक के रूप में की गई। इतालवी अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता लुका कैरी ने आरएआई स्टेट टीवी को बताया, “कीचड़ और पानी हर जगह भरा है। हमारी टीमें उम्मीद के साथ खोज कर रही हैं, भले ही यह बहुत कठिन है।” छोटे बुलडोजरों ने पहले बचाव वाहनों को निकलने के लिए सड़कों को साफ किया, जबकि गोताखोरों के दल को उन कारों की जांच के लिए लगाया गया जो समुद्र में बह गई थीं।

पड़ोसी शहर लैको एमेनो के मेयर गियाकोमो पास्कले ने आरएआई को बताया, “हम दुखी मन के साथ खोज जारी रखे हुए हैं, क्योंकि लापता लोगों में नाबालिग भी हैं।” नेपल्स प्रीफ़ेक्ट क्लाउडियो पालोम्बा ने रविवार को कहा कि 30 घर जलमग्न हो गए हैं और 200 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। पांच लोग घायल हो गए। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.